सेक्स क्रिया में एक ऐसा आनंद प्राप्त होता है जिसे पाने की लालसा लगभग सभी मनुष्यों में हमेशा बनी रहती है। यह लालसा तब तक बनी रहती है जब तक वह सेक्स करने में असमर्थ नहीं हो जाता है। सेक्स वह आनंद है जिसका भोग करते समय मनुष्य कुछ समय के लिए सांसारिक बातों को तो क्या, वह भगवान तक को भूल जाता है।
यही कारण है कि सेक्स के इस क्षणिक आनंद के लिए मनुष्य बड़े से बड़े अपराध तक कर डालता है। इसे या तो मनुष्य की हवस कहा जाए या सेक्स आनंद का आकर्षण। प्रत्येक मनुष्य यह चाहता है कि वह अधिक उम्र तक सेक्स का आनंद प्राप्त करे।
सेक्स के इसी आनंद को बनाय़े रखने के लिए पुरुष हमेशा अपनी सेक्स शक्ति बढ़ाने के उपाय ढूढ़ता रहता है। इसके लिए वह विभिन्न प्रकार की औषधियों का प्रयोग करता है और स्त्रियां भी योनि को संकुचित करने के लिए विभिन्न प्रकार की औषधियों का उपयोग करती हैं। इन औषधियों के प्रयोग से चाहे कुछ भी लाभ प्राप्त न हो लेकिन इसके उपयोग से यह बात स्पष्ट होती है कि मनुष्य में अधिक से अधिक आयु तक सेक्स करने की इच्छा होती है।
इसके बाद यह बात सामने आती है कि क्या वास्तव में मनुष्य को अधिक से अधिक आयु तक सेक्स आनंद प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस बारे में अधिकांश लोगों का उत्तर हां में होगा। अधिक उम्र तक सेक्स करने की क्षमता वाले कुछ लोग भले ही गर्व महसूस करते हो लेकिन अधिक उम्र में सेक्स करने के परिणाम हानिकारक होते हैं। सबसे अधिक हानि तो सेक्स के बाद उत्पन्न होने वाली संतान को होती है क्योंकि अधिक उम्र में सेक्स करने से उत्पन्न संतान का शरीर अविकसित होता है तथा वह शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से अस्वस्थ और कमजोर होती है।


EmoticonEmoticon